समाज की एकता, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए हमारा संकल्प
समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करना।
मेधावी छात्र–छात्राओं को सम्मानित करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करना।
युवक–युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर समाज को सुरक्षित और सशक्त वैवाहिक मंच देना।
संस्था के आय-व्यय का पूरा विवरण पारदर्शिता के साथ सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत करना।
निर्धन परिवारों की सहायता, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन।
आने वाली पीढ़ियों के लिए सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना।