134 ,meerut 16 Feb 2026, 06:23 AM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही महीने पहले विजय की टीम ने कंफर्म किया था कि उनकी शादी होने वाली है। हालांकि टीम ने शादी की तारीख नहीं बताई थी। दोनों कलाकारों के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दावा है कि यह कार्ड विजय और रश्मिका की शादी का है।